✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर मार्ट 2 की हुई शुरुआत, जिला से जाने से पहले डीसी मंजूनाथ भजंत्री की एक ओर पहल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:56:18 PM

देवघर (DEOGHAR): देवघर के स्थानीय लघु और कुटीर उद्योग से जुड़े कारीगरों को उनके उत्पाद के लिए बाजार उपलब्ध कराने की पहल देवघर मार्ट से जरिये शुरू की गयी थी. इसकी सफलता के बाद इस प्लेटफार्म को और वृहद रूप दिया गया है. इसके लिए बड़े कमर्शियल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म की तर्ज पर Deoghar Mart 2 की शुरुआत आज से की गई है.

वृहत है इसका स्वरूप

पिछले कुछ साल पहले जिला के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बड़े कमर्शियल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म की तर्ज पर Deoghar Mart की शुरुआत हुई थी. इसके लिए वेब साईट भी बनाया गया था. इसके तहत यहाँ के पारम्परिक हस्तशिल्प, लघु एवं कुटीर उद्योग,पेड़ा उद्योग,लोहारगिरी उद्योग,मिट्टी के बर्तन निर्माण,बंबू उद्योग,लाह चूड़ी और लहठी उद्योग के साथ झारखंड राज्य आजीविका मिशन के तहत घर-घर महिलाओं द्वारा निर्मित उपयोगी समान और खिलौने को एक ग्लोवल मार्केट उपलब्ध कराया गया था. इस प्लेटफॉर्म के जरिये छोटे कारीगर अपने सामान को ऑनलाइन बेच कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं. साथ ही देश के साथ-साथ विश्व स्तर पर इनके द्वारा निर्मित सामानों को ख्याति मिल रही है.

ये हैं खासियत

Deoghar Mart 2.0 को आज launch किया गया, जिसमे कारीगरों एवं ग्राहकों की सुविधा हेतु बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

  • Artisans guild forum कि व्यवस्था की गई है जिसमे देश भर के विभिन्न कारीगर एक दूसरे की कलाओ के बारे मे जाने एवं सीखने मे मदद करेगा.

 

  • ग्राहकों कि सुविधा हेतु OTP Less Log in( Whats app login) कि सुविधा Deoghar Mart website मे रखी गई है.

 

  • Website के साथ साथ इसके लिए मोबाईल Application भी बनाई की गई है जिससे ग्राहकों को खरीदारी करने मे सुविधा होगी.

 

  • इसमे ग्राहक अपने अनुसार Artificial Intelligence के माध्यम से अपने पसंदीदा product को customize कर सकते है एवं अपने पसंदीदा delivery Partner को भी चुन सकते है.

 

  • Phase – 2 के माध्यम से Deoghar Mart अब Global Reach प्राप्त कर रहा है जिससे अभी बास के एवं अन्य उत्पाद को निर्यात किया जा रहा है.

Deoghar Mart 2.0 कि संचालन Deoghar Based Agency - Electro Data Soft नामक Multi National Company के द्वारा कि जाएगी.

 

रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा

Tags:Deoghar Mart 2 startedone more initiative of DC Manjunath Bhajantri before leaving the district

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.