✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर:छठ घाट जाते समय जेएमएम नेता की बाइक में लगी आग,दमकल कर्मियों ने पाया काबू, पढ़ें विस्तार से

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:13:58 PM

देवघर(DEOGHAR):छठ घाट पर जाते वक्त एक बाइक में अचानक आग लग गयी.घटना देवघर के नावाडीह की है.जब झामुमो नगर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बरमसिया स्थित घर से नावाडीह छठ घाट अपनी बाइक से जा रहे थे तभी यह घटना हुई.

चलती बाइक में अचानक आग लग गयी

आपको बताये कि चलती बाइक में अचानक आग लग गयी.आनन-फानन में नगर उपाध्यक्ष ने अपनी बाइक को सड़क किनारे गड्ढे में गिरा दिया.दमकल कर्मियों ने आग देखा और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को बुझाया.घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गया है.

घटना में किसी तरह का जान माल की हानि नहीं हुई है

 वहीं घटना में किसी तरह का जान माल की हानि नहीं हुई है.गौरतलब है कि छठ घाट पर दमकल सहित कर्मियों की प्रतिनियुक्ति प्रशासन द्वारा की गई है. बाइक में आग लगने के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया था.

रिपोर्ट- रितुराज सिन्हा

Tags:chhath pujadeoghar chhathjharkhand chhath festivalChhath GhatJMM leader's bike caught firedeoghar newsjhakrhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.