✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर:  कारोबारी योगेंद्र तिवारी के यहां तीसरे दिन आयकर जांच हुई पूरी, टैक्स चोरी के लिए लगा भारी जुर्माना

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:46:45 PM

देवघर (DEOGHAR) : संथाल परगना के सबसे बड़े शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के यहाँ लगातार तीन दिनों से IT जांच चल रही थी, आखिरकार तीसरे दिन ये जांच समाप्त हो गई है. पिछले तीन दिनों में खाता सहित अन्य कागजातों की जांच करने के बाद आयकर रिटर्न में भारी अनियमितता के आरोप में भवानी फेरस के मालिक को भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है. वही दूसरी ओर देवघर के प्रसिद्ध डॉ कुमार गौरव और इनकी पत्नी डॉ नेहा प्रिया के यहां भी आज दूसरे दिन आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच पूरी की गई. देवघर में ताबड़तोड़ तीन तीन जगहों पर आयकर जांच होने से आयकर चोरी करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

क्या है मामला

आयकर विभाग की टीम द्वारा दोनों जगहों पर बुकिंग और प्रोपर्टी से संबंधित कागजात को खंगाला गया था जिसमें आयकर विभाग को तिवारी ग्रुप में आयकर चोरी करने का मामला सामने आया था. वहीं अधिकारियों द्वारा योगेंद्र तिवारी को आयकर चोरी करने के मामले में करोड़ो का जुर्माना लगाया गया. मिली जानकारी अनुसार योगेंद्र तिवारी ने जुर्माना की राशि जमा करवा दी है.

डॉ दंपति को भी लगा जुर्माना

डॉ दंपति के वैद्यनाथ सेवा सदन व पार्वती मातृ सदन नाम से संचालित क्लीनिक के कागजात और लेखा जोखा का गहन जांच कर डॉ दंपति से पूछताछ की गई. इस दौरान आयकर विभाग को आय छुपाकर आयकर रिटर्न भरने की अनियमितता पाई. आयकर विभाग द्वारा डॉ दंपति पर आयकर चोरी करने के आरोप में उन्हें भी जुर्माना लगाया गया है.

अब तक इतने जांच

देवघर में आयकर विभाग की धनबाद और देवघर कार्यालय में पदस्थापित 30 अधिकारियों द्वारा तीनो जगहों पर जाँच की गई हैं. इनमें से 23 आयकर अधिकारी धनबाद से थे. इस जांच टीम का नेतृत्व धनबाद के प्रिंसिपल कमीशनर आयकर ए-के श्रीवास्तव कर रहे थे.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा। देवघर  

 

Tags:DeogharIncome taxtaxinvestigationbusinessmanYogendra Tiwariheavy fineDHANBADJHARKHNADUPDATEJHARKHANDLATESTNEWSUPDATETNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.