देवघर (DEOGHAR ) : बाबानगरी देवघर का हार्ट कहा जाने वाले टावर चौक के समीप माता शीतला का मंदिर है. यह मंदिर स्थानीय सहित दूर दराज के लोगों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है. टावर चौक से बाबा मंदिर जाने वाला रास्ता में स्थित माता शीतला मंदिर में आज वार्षिक पूजा का आयोजन किया जा रहा है. हालांकि वार्षिक पूजा से पहले ही यानी 30 मार्च को यहां पर चंडी पाठ आयोजित हो रहा है.
धार्मिक आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय
वार्षिक पूजा के अवसर पर आज शीतला मंदिर में श्रद्धालु बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करते दिख रहे है. श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयाप्त संख्या में पुलिस बल की देख रेख में कतारबद्ध तरीके से माता का दर्शन पूजन कराने की व्यवस्था की गई हैं. इस धार्मिक आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया है.
सुख,समृद्धि,नगर रक्षा की कामना
माता के वार्षिकोत्सव में स्थानीय लोगों की अहम भूमिका निभाई जाती है. सभी वर्ग के लोग इस धार्मिक आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है. खासकर माता के दर्शन पूजन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं की भीड़ उमड़ी है. सभी कोई सुख,समृद्धि,नगर रक्षा की कामना माता शीतला से कर रहे हैं. आज संध्या में माता का भव्य श्रृंगार होगा फिर कन्याओं की पूजन के बाद प्रसाद का वितरण आयोजन समिति और मंदिर प्रबंधन द्वारा की जाएगी.
रिपोर्ट - रितुराज सिन्हा