✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर:नशे के अवैध खेल का उद्भेदन, भारी मात्रा में गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने खदेड़ पर पकड़ा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:37:27 AM

देवघर(DEOGHAR):बाबा नगरी देवघर में कुछ अंतराल के बाद फिर से मादक पदार्थ तस्कर सक्रिय होते नज़र आ रहे हैं.एक गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ रित्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. वाहन चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ तस्करों के पास से 14 किलो 600 ग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद हुआ है.ये गांजा दुमका देवघर मुख्य सड़क स्थित चौपामोड़ के पास एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से बरामद किया गया है.जिसका बाज़ार में कीमत सबा लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा

कोई भी मादक पदार्थ की खरीद बिक्री गैरकानूनी है, लेकिन इन पदार्थों की तस्करी करने वाले धरल्ले से अपना कारोबार करते आ रहे है.पुलिस को सूचना मिलती है तो कार्रवाई भी इनपर होती है. इसी तरह की कार्यवाई देवघर पुलिस द्वारा की गई है. जिसे पुलिस बड़ी सफलता मान रही है. सदर एसडीपीओ रित्विक श्रीवास्तव ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरजिला या अंतरराज्यीय सीमा में व्यापक पैमाने पर अवैध शराब, रुपिया,हथियार या अन्य सामग्री की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में मोहनपुर थाना प्रभारी को एक गुप्त सूचना मिली कि मादक पदार्थ की तस्करी एक चारपहिया गाड़ी से हो रही है.थाना प्रभारी ने इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए दुमका-देवघर और गोड्डा-देवघर के मुख्य सड़क स्थित चौपामोड़ से समीप वाहनों की जांच शुरू हुई.

भारी मात्रा में प्रतिबंधित गांजा बरामद हुआ है

इसी बीच दुमका से देवघर आ रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी JH15AE5191 पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी को वापस  भगाने का प्रयास किया. पुलिस को शक होने पर दौड़ कर गाड़ी को पकड़ा और जब तलाशी ली तो इससे भारी मात्रा में प्रतिबंधित गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गाड़ी पर सवार 7 तस्करों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो इन्होंने अन्य सदस्यों को रेल मार्ग से घोरमारा स्टेशन उतरने की बात स्वीकार की. त्वरित कार्रवाही करते हुए पुलिस ने घोरमारा बाजार से खदेड़कर 3 अन्य तस्करों को हिरासत में लिया. पुलिस की इस कार्रवाही में 7 मादक पदार्थ तस्कर की गिरफ्तारी हुई है, जिनके पास है प्रतिबंधित गांजा 14 किलो 600 ग्राम, 6मोबाइल और स्विफ्ट डिजायर कार जप्त किया गया है.

बिहार और स्थानीय की सांठगांठ से करते हैं तस्करी

देवघर बिहार के जमुई और बांका जिला से सटा हुआ है. दो राज्यों की सीमा होने से तस्कर इसे सॉफ्ट कॉर्नर मानते हैं. यही वजह है कि बिहार के आपराधिक किस्म के व्यक्ति देवघर के तस्करों के साथ आसानी से सांठगांठ कायम कर अपना अवैध धंधा को फैलाते है. देवघर में जप्त प्रतिबंधित गांजा के साथ गिरफ्तार 7 तस्करों में अधिकांश बिहार के रहने वाले है. ये सभी देर रात में अपना तस्करी का बाजार चलाते हैं.देवघर में गांजा रात्रि ढाई से तीन बजे के बीच ही जप्त हुआ है. जो गाड़ी से तस्करी की जा रही थी उसका रजिस्ट्रेशन देवघर जिला का है. फिलहाल पुलिस इन तस्करों से कड़ी पूछताछ कर पूरे रैकेट की जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsCrime news deogharIllegal drug racket in deogharIllegal drug racketDeoghar police।

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.