✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर : AIIMS परिसर में लगी आग, मौके पर नहीं मिला आग बुझाने का उपकरण, बीडीओ नाराज

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:15:16 AM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर के देवीपुर में संचालित राज्य का एकमात्र aiims के परिसर में अचानक आग लग गई. यह आग निर्माणाधीन डी ब्लॉक भवन के बाहरी परिसर में लगी थी. भवन निर्माण के लिए किया जा रहा वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. डी ब्लॉक परिसर में लगी आग धीरे-धीरे यह भयानक रूप लेने लगी. अफरा तफरी के बीच काम में लगे मजदूर और एम्स कर्मियों के द्वारा आनन-फानन में वहां मौजूद जो भी संसाधन उपलब्ध हुआ उससे आग बुझाने का प्रयास किया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर बहुत हद तक काबू पाया गया. बाकी बचे आग को दमकल विभाग द्वारा पूरी तरह काबू किया गया. आग लगने के बाद ऐम्स निदेशक सहित प्रशासक और देवीपुर प्रखंड के बीडीओ अभय कुमार घटना स्थल पहुंचे। आग लगने की जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने के दौरान वेल्डिंग मशीन की चिंगारी से दूसरे सामानों में आग लग गई थी. लेकिन सूझबूझ के साथ आग पर काबू पाया गया.

आग बुझाने का नहीं मिला कोई साधन

ऐम्स परिसर में निर्माण करा रहे संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास आग से निपटने का कोई साधन उपलब्ध है नहीं. अगर आप भयानक रूप धारण कर लेती तो कुछ भी अप्रिय घटना घट सकती थी. इसके बचाव के लिए एम्स प्रबंधन के पास भी कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. एम्स प्रबंधन और कंस्ट्रक्शन कंपनी के इस लापरवाही से बीडीओ काफी नाराज दिखे. उनके द्वारा आग बुझाने से संबंधित उपकरण को अविलंब स्थापित करने की ऐम्स प्रबंधन से आग्रह किया गया है. गौरतलब है कि यहां एम्स के संचालन होने से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज अपना अपना इलाज कराने यहां आते हैं. ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए एम्स परिसर में कोई समुचित उपकरण नहीं रहना अपने आप में एक सवाल खड़ा करता है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

 

Tags:DeogharAIIMS campusFire brokefire extinguisher not foundfire extinguisherBDODEOGHARJHARKHANDUPDATEJHARKHANDTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.