✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: उत्पाद विभाग ने लावारिस बोलेरो गाड़ी से बरामद किया 30 कार्टून अवैध शराब, अतिरिक्त नंबर प्लेट भी किया बरामद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:44:50 AM

देवघर(DEOGHAR): एक गुप्त सूचना के आधार पर देवघर उत्पाद विभाग ने नगर थाना के बायपास रोड पूरनदाहा  के पास एक सफेद रंग की महिंद्रा  बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया है. लावारिस अवस्था मे खड़ी बोलेरो से 30 कार्टून विभिन्न ब्रांड के शराब को जब्त कर उत्पाद विभाग आगे की कार्यवाई में जुट गई है.

गाड़ी के अंदर एक और नंबर प्लेट बरामद हुआ

जब्त बोलेरो BR 01PB -7523 अंकित नंबर प्लेट लगा हुआ था जिसपर से शराब को जब्त किया गया है. तलाशी के क्रम में गाड़ी के अंदर से दो अतिरिक्त नंबर प्लेट जिसपर BR 09 E- 4244 अंकित है को भी जब्त किया गया है.उत्पाद विभाग का मानना है कि इस अवैध शराब की खेप को बिहार ले जाया जा रहा था.

जब्त शराब की कीमत इतनी और ये लिखा हुआ है

बोलेरो की विधिवत तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांडों के कागज के कार्टूनों में बंद अवैध विदेशी शराब कुल 30 कार्टूनों में कुल 780 पीस (268.56 BL) लदी हुई थी, जिसे विधिवत जब्त कर उत्पाद भवन परिसर में लाया गया. अधिकतम शराब की बोतलों पर For sale in Punjab only अंकित है. वही 03 कार्टूनों में बंद बोतलों पर For sale in West Bengal only अंकित है, जिसकी विधिवत जब्ती सूची तैयार की गई है. बरामद की गई अवैध शराब के खेप की अनुमानित मूल्य लगभग  1,50,000/- रुपया है. अग्रतर अनुसंधान के उपरांत संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में शिकायतवाद दर्ज कराई जाएगी.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsExcise department DeogharExcise department recovered 30 cartoons of illegal liquorIllegal liquorIllegal liquor recovered in deoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.