✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर ड्राइवर हत्याकांड का खुलासा, दो महिला समेत 3 गिरफ्तार

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 18, 2026, 5:55:05 PM

देवघर(DEOGHAR) : रिखिया थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में 16 मार्च को मिली सर कटी लाश के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने दो महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

हत्या के पीछे की वजह बेहद चौंकाने वाली

पुलिस अधीक्षक सौरभ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के पीछे की वजह बेहद चौंकाने वाली है. जांच में सामने आया कि गाड़ी की मालकिन को यह बिल्कुल पसंद नहीं था कि उसका ड्राइवर उसकी गतिविधियों की जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को दे. इसी बात को लेकर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ड्राइवर की हत्या की साजिश रची.

योजना के तहत आरोपियों ने ड्राइवर को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसका गला रेतकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव का सिर अलग कर दिया. इसके बाद शव को ठाढ़ी गांव के पास फेंक दिया गया था.

दो महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए दो महिला समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है.

रिपोर्ट - रितुराज सिन्हा 

 

Tags:Deoghar driver murder case solvedDeoghar murder case revelationJharkhand driver murder caseDeoghar crime news todayDeoghar police arrest 3 accusedDeoghar Rikhiya murder caseharkhand shocking murder caseDeoghar latest crime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.