✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर : डीजे संचालक राजा केसरी की गोली मारकर हत्या, दो संदिग्ध गिरफ्तार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:59:22 AM

देवघर(DEOGHAR): देवघर में 4 दिन के अंदर दूसरी बार गोलीबारी की घटना घटी है. बीती रात नगर थाना क्षेत्र के जलसार स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप 22 वर्षीय डीजे संचालक राजा केसरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. परिजनों के अनुसार डीजे कारोबार में सहयोगी मोनू ठठेरा व रितेश कुमार द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. मृतक की मां ने दोनों को नामजद अभियुक्त बनाया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि डीजे संचालक राजा केसरी को फोन पर दोनों आरोपी द्वारा बुलाया गया उसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली उसके पीठ में मारी गई थी और सामने पेट की ओर से बाहर निकल गई थी. घायल अवस्था में उसने अपने परिजनों को फोन किया परिजन द्वारा घर के पास ही घटनास्थल पहुंचकर उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना सहित जिले के एसपी सुभाषचंद्र जाट घटनास्थल से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों से विस्तृत जानकारी ली. एसपी ने बताया कि युवक के परिजनों द्वारा मिले इनपुट के आधार पर पुलिस साइंटिफिक तरीके से हर बिंदु पर जांच कर रही है. दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि नशे की हालत में इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. एसपी के निर्देश पर पुलिस छापेमारी कर दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इनमें से एक हमलावर हो सकता है. इससे पहले 27 मार्च की शाम दहशत फैलाने के उद्देश्य से हरदेव कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय में भी गोली बारी की गई थी. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Tags:JHARKHANDdeogharDJ operator Raja Kesari shot dead

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.