✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर : 4 दिन से लापता विवाहिता का शव कुआं से बरामद, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:45:19 PM

देवघर (DEOGHAR) : देवघर के पत्थरड्डा ओपी क्षेत्र के मुंडा गांव से संदेहास्पद स्थिति में एक 23 वर्षीय विवाहिता का शव बरामद किया गया. गांव के बगल स्थित एक कुआं से पुलिस ने सब को बरामद किया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए असपताल भेज दिया. 

नशे में धुत पति करता था मारपीट 

जानकारी के अनुसार मृतिका मंजुला सोरेन की शादी 1 वर्ष पूर्व बाबूसर मुर्मू के साथ हुई थी. शादी के बाद पति पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था.यह भी बताया जा रहा है कि मृतिका का पति शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी किया करता था. 4 दिन पहले पति पत्नी एक शादी समारोह में घर से निकले थे,लेकिन मृतिका वापस नहीं लौटी. बाद में काफी खोजबीन की गई लेकिन इसका अता पता नहीं चला. इसके बाद गुरुवार को कुआं में तैरता एक लाश देखा गया. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय मुखिया सागर मंडल को दिया गया. मुखिया द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला. शव की पहचान 4 दिन पहले से गायब महिला मंजुला सोरेन के रूप में की गई. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. 

ससुराल वालों से हो रही पूछताछ 

मृतिका के परिजन द्वारा बताया जा रहा था कि अक्सर नशे के कारण दोनों में झगड़ा हुआ करता था. शक की बुनियाद पर मृतिका के सास और पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर अपना जांच कर रही है.1 वर्ष पूर्व ही शादी हुई मंजुला सोरेन के शव मिलने से आसपास के गांव में सनसनी फैल गई है. मृतिका देवघर के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकोपहाड़ी की रहने वाली थी, जिसकी शादी मुंडा गांव के रहने वाले बाबू मुर्मू से पिछले साल हुई थी. हत्या या आत्महत्या पुलिस द्वारा हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:DeogharDeoghar newsDeoghar crimejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.