✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर : घरेलू विवाद को लेकर बहू ने ले ली सास की जान, कार्रवाई में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:26:56 PM

देवघर (DEOGHAR) : अगर सास बहू में आपसी प्रेम हो तो घर स्वर्ग बन जाता है और एक दूसरे का संबंध मां बेटी के समान हो जाता है. वहीं अगर अगर दोनों में नफरत हो तो घर को नर्क बनने में समय नहीं लगता. सास बहू के बीच नफरत इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते. दोनों एक दूसरे के जान लेने के पीछे पड़ जाते हैं. आखिर में यही सुनने को मिलता है कि सास ने बहू को जला डाला या जहर खिलाकर या अन्य तरीके से बहू को मार दिया जाता है. कुछ ऐसा ही मामला देवघर के सारठ थाना क्षेत्र से सामने आया है. घरेलू विवाद को लेकर एक बहू ने अपनी वृद्ध सास की हत्या कर दी.

क्या है मामला

यहां एक बहू का सास की हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार कलयुगी बहू ने घरेलू विवाह को लेकर अपनी वृद्ध सास को मौत के घाट उतार दिया. घटना के सम्बन्ध में बताया जाता हैं कि सारठ थाना क्षेत्र के नैयाडीह गांव में बीते रात सास बहू में घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था. तभी 35 वर्षीय बहू पिंकी देवी ने अपने वृद्ध सास 62 वर्षीय हेमिया देवी को ईंटा से मार दिया जिससे उनकी सास गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गई. सास की सांस चलते देख बहू ने गला दबाकर अपनी सास की हत्या कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही सारठ थाना की पुलिस मृतिका के घर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतिका की बहू पिंकी देवी को गिरफ्तार कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर 

Tags:Deogharpolicedeogharpolicedeoghar news crimejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.