☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर : नए साल में बाबानगरी पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़, ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर लिया बाबा का आशीर्वाद 

देवघर : नए साल में बाबानगरी पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़, ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर लिया बाबा का आशीर्वाद 

देवघर (DEOGHAR) : वर्ष 2023 का आज पहला दिन है. सभी अपने-अपने तरीके से नव वर्ष का स्वागत करने और इसका भरपूर मजा उठाने की कोशिश में है. साल का पहला दिन होने के अवसर पर देवघर स्थित बाबा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालू पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर अपने और अपने परिवार की मंगल कामना करने पहुंचे हैं. सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी गई और कतारबद्ध तरीके से बाबा का जलाभिषेक किया.

सुख शांति और समृद्धि की कामना 

लोगों की मानें तो साल की शुरुआत पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करने से सालों भर सुख समृद्धि बनी रहती है. तीर्थ पुरोहित भी मानते है कि जिस तरह ईश्वर का नाम लेकर किसी कार्य की शुरुआत की जाती है. उसी तरह साल का शुभारंभ भी देवाधिदेव महादेव की पूजा और जलाभिषेक के साथ करने से सालों भर सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. बाबा मंदिर में आस्था का सैलाव उमड़ पड़ा है और देश के कोने-कोने से आये श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ से घर में सुख शांति और समृद्धि की कामना कर रहे है. भारी भीड़ की संभावना के मद्देनजर प्रशासन द्वारा भी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से जलार्पण कराने की पूरी व्यवस्था की गई है. इसके लिए मंदिर प्रांगण सहित रूट लाइन में अतिरिक्त सुरक्षा बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई. बाबानगरी में करीब डेढ़ लाख के आसपास भीड़ जुटने की उम्मीद की जा रही है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Published at:01 Jan 2023 11:27 AM (IST)
Tags:Crowd of devotees reached Babanagari in the new yeardeoghar new yearnew year celebrationnew year 2023jharkhand latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.