✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला, पीएम मोदी के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने की थी अभद्र टिप्पणी   

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:40:22 PM

देवघर(DEOGHAR): पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के बेटे और पाकिस्तान के वर्तमान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत और नरेंद्र मोदी के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई थी. टिप्पणी का विरोध भाजपा द्वारा पूरे देश में किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज देवघर में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया.

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

स्थानीय टावर चौक पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पुतला दहन किया गया. इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और बिलावल भुट्टो हाय-हाय के नारे लगाए गए. गौरतलब है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर उन्हें कसाई कहा था, जिसका विरोध में देश भर सहित देवघर में भी देखने को मिला.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर   

Tags:PM ModiDeogharBJP workersPakistan Foreign Minister Bilawal Bhutto ZardariBilawal Bhutto Zardariindecent remarks against PM Modi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.