✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर बना स्मार्ट पुलिसिंग में नंबर-1, ChatGPT से दर्ज होगी शिकायत, तुरंत होगा समाधान

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 25, 2026, 7:48:05 AM

देवघर (DEOGHAR) : पुलिस की कार्यशैली और उनके कार्यों से अब आम जनता को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. देवघर झारखंड का पहला जिला बना जहां आम व्यक्ति अपनी शिकायत चैट जीपीटी के माध्यम से सिर्फ कर ही नही सकता बल्कि उचित न्याय भी उसे त्वरित गति से मिलेगा.

पुलिस अधीक्षक सौरभ ने चैट जीपीटी लांच किया

देवघर एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सौरभ ने आज चैट जीपीटी को लांच किया. इसके माध्यम से आम नागरिक अब सीधे अपनी समस्या पुलिस के समक्ष रख सकते हैं. राज्य का पहला जिला बनने के पीछे देवघर का आध्यात्मिक शहर बताया जा रहा है जहां देश विदेश से हज़ारो श्रद्धालु प्रतिदिन देवघर बाबानगरी आते हैं. कभी कभी इन बाहरी श्रद्धालुओं के साथ भी कोई अप्रिय घटना घट जाती है.

9296913006 पर व्हाट्सएप करते ही त्वरित समाधान होगा

ऐसे में अब देवघर पुलिस चैट जीपीटी को लांच कर सभी अप्रिय घटनाओं की सिर्फ जानकारी ही नही लेगी बल्कि उसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय भी दिलाएगी. देवघर एसपी ने स्मार्ट प्लेटफार्म चैट जीपीटी को अपने कार्यालय से लांच करते हुए एक नंबर भी जारी किया है. इस 9296913006 पर व्हाट्सएप करते ही फरियादियों की शिकायत का त्वरित समाधान होगा.

इस नई पहल में फिलहाल निम्न सुविधाएं उपलब्ध होगी

खोए मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज करना, यातायात, जाम और चालान की जानकारी प्राप्त करना, पासपोर्ट सत्यापन में देरी या समस्या की शिकायत, चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान, पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति जानना ,साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करना,एसपी कार्यालय में दिए गए आवेदन (पिटीशन) की स्थिति देखना, 10 किलोमीटर के दायरे में नजदीकी थानों की जानकारी (मैप सहित)जनता के सुझाव और फीडबैक देने की सुविधा.

Tags:Deoghar Police ChatGPT LaunchDeoghar SP Saurabh NewsJharkhand Police Digital InitiativeChatGPT for Police Complaints IndiaOnline Police Complaint DeogharJharkhand Police Smart PlatformDigital Policing in Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.