देवघर(DEOGHAR): साल 2022 का राजकीय श्रावणी मेला कई मायनों में खास है. कोरोना के कारण मेला 2 साल के बाद लग रहा है, इस वर्ष काफी भीड़ होने की संभावना है. बाबा नगरी में किसी को असुविधा न हो, इसके मद्देनजर बाबाधाम एप बनाया गया है. इस एप में बैद्यनाथधाम से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी है. आपको बता दें कि एप में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जानकारी, मेला से संबंधित हेल्पलाइन नंबर आदि उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें:
हैदराबाद का नाम क्या कभी ‘भाग्यनगर’ था?- जानिये क्यों हो रही है अभी चर्चा
एप के माध्यम से श्रद्धालुओं को उनसे जुड़ी सभी सुविधा मुहैया कराने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है. कांवरियों की वास्तविक कतार की जानकारी भी इस एप के माध्यम से मिलेगी, जिससे वो कांवरियों की कतार की जानकारी भी ले सकें. जिला प्रशासन ने बताया कि ‘BABA Baidyanathdham App’ से प्राप्त किया जा सकता है, जिसे तत्काल बारकोड से स्कैन कर डाउनलोड किया जा सकता है.
रिपोर्ट: ऋतुराज सिन्हा, देवघर
