✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: महिला बाल सुधार गृह में रह रही युवती की संदिग्ध परिसतिथि में मौत

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 3, 2026, 7:19:03 PM

देवघर(DEOGHAR): झारखंड के एक मात्र महिला बाल सुधार गृह यानी रिमांड होम में रहने वाली युवती की मौत हो गई है. चरकी पहाड़ी स्थित रिमांड होम में रह रही 19 वर्षीय श्रावणी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया. चिकित्सक की टीम लगातार युवती को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन इलाज के कुछ ही मिनटों बाद उसकी मौत हो गई.

युवती की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मामले की जानकारी जिला प्रशासन को रिमांड होम के संचालको ने दी. गंभीरता को देखते हुए देर रात उपायुक्त स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे और संबंधित अधिकारियों व चिकित्सकों से पूरे मामले की जानकारी ली. हालांकि रविवार शाम तक युवती की मौत के वास्तविक कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है.

सूत्रों की मानें तो मामला संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ा हो सकता है. यही कारण है कि प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ पूरे प्रकरण की जांच में जुट गया है.  रविवार को उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन द्वारा एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया.  मेडिकल बोर्ड की मौजूदगी में ऑन कैमरा शव का पंचनामा किया गया और उसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई.

पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखने के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है.  पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद रिमांड होम की व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. यह कोई पहला मौका नहीं है जब रिमांड होम से ऐसी घटना सामने आई है. इससे पहले भी कई मामले सामने आते रहते हैं.

रिपोर्ट:ऋतुराज सिन्हा  

Tags:Deoghar NewsDeoghar UpdateDeogha BreakingDeoghar Bal sudhar grihWomen anda chiwld reformdeoghar policeDeoghar Breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.