✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: घर लौट रहे युवक पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, मौके पर दर्दनाक मौत

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 26, 2026, 5:51:14 PM

TNP DESK: देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. खून गांव के पास 11 हजार वोल्ट की बिजली तार टूटकर एक युवक के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

मृतक युवक की पहचान अमित मरांडी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अमित जोरिया में नहाने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था. बताया जा रहा है कि वह रास्ते में बाइक चलाते हुए घर की ओर जा रहा था, तभी अचानक ऊपर से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर उसके शरीर पर आ गिरा. तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आते ही अमित गंभीर रूप से झुलस गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक सड़क पर ही तड़पता रहा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. बेटे का शव देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए.

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि इलाके में बिजली के जर्जर तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, लेकिन विभाग की ओर से समय पर मरम्मत या देखरेख नहीं की गई. इसी लापरवाही के कारण एक युवक की जान चली गई.

घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चितरा-बस्ती-पालोजोरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया. आक्रोशित लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. सड़क जाम होने से यातायात भी प्रभावित हो गया. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने और स्थिति को शांत कराने का प्रयास कर रही है.

रिपोर्ट- ऋतुराज 

Tags:deoghar accidentdeoghardeaoghar spot deathdeaoghar newsdeoghar accident newsdeoghar news update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.