✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर : अन्तर्राज्यीय डकैत गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, कर्मियों को बंधक बनाकर करते थे ग्रिड में डकैती

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:41:01 PM

देवघर (DEOGHAR) : पुलिस ने अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इनके 7 सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है. गिरोह द्वारा धनबाद, हजारीबाग, देवघर में ही नहीं बल्कि बिहार के भी अन्य जिलों में डकैती की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है. गिरोह के सदस्य पावर ग्रिड के सामानों की लूट करते थे. गिरोह द्वारा बड़ी चालाकी से विभिन्न पावर ग्रिड में धावा बोलकर वहां के कर्मियों को पहले बंधक बनाया जाता था, फिर ग्रिड में रखे ट्रांसफार्मर कॉइल और अन्य उपकरणों को बड़े आसानी से ले कर चले जाते थे. इनके पास से पुलिस ने एक कार और 7 मोबाइल जब्त किया है.

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

ऐसा ही मामला देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी स्थित पावर ग्रिड सब स्टेशन में प्रकाश में आया था. जब इसी माह की 2 तारीख़ को करीब 30 से 35 की संख्या में इस गिरोह के सदस्यों ने धावा बोल दिया था और वहां के कर्मियों को बंधक बनाकर विद्युत उपकरण सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान लेकर चलते बने थे. थाना में कांड दर्ज करने के बाद जसीडीह पुलिस कड़ी मेहनत कर इस गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

धनबाद से की गई गिरफ्तारी

पूरी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि सभी की गिरफ्तारी धनबाद जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से की गई है. इनके निशानदेही पर अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सातों के पास से एक कार और 7 मोबाइल जब्त की गई है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से और भी राज खुलवाने के लिए कड़ाई से पूछताछ कर रही है. एसडीपीओ ने बताया कि सरकारी संपत्ति की लूटपाट, चोरी और नुकसान पहुचाने वालों को पुलिस सलाखों के पीछे जल्द भेजेगी.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:7 members of inter-state dacoit gang arrested in deoghardeoghar policedhanbad policejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.