✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के 100 साल पूरे, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा गांधीजी के रास्ते पर चलकर राजनीति को नहीं भटकने देंगे

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:03:24 PM

देवघर(DEOGHAR): आज ना ही 2 अक्टूबर है और ना ही 30 जनवरी. दोनों दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन या पुण्यतिथि पर लोग याद कर उन्हें नमन करते है, लेकिन देशभर के कांग्रेस नेता आज महात्मा गांधी को याद कर रहे है. इसका कारण है आज ही के दिन 1924 में कर्नाटक के बेलगाम में महात्मा गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया था. उनके अध्यक्ष बनने का आज सौ वर्ष पूरे हो गए है. इसलिए देशभर के कांग्रेसी आज उन्हें याद कर नमन कर रहे हैं. इसी कड़ी में देवघर में भी कांग्रेस नेता उन्हें याद कर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. जिला कांग्रेस में इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

संविधान बदलने की विपक्षियों का मंसूबा कामयाब नहीं होने दिया जाएगा-बादल

महात्मा गांधी के सौ साल कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर देवघर में आयोजित शताब्दी समारोह में शिरकत करने आये कांग्रेस नेता और झारखंड के पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि गर्व है कि मैं वैसे राजनीतिक दल से ताल्लुक रखता हूं जिसकी अगुवाई कभी महात्मा गांधी जैसे महापुरुष ने किया है. बादल ने कहा कि महात्मा गांधी देश के ही नहीं पूरे विश्व के नेता थे. यही कारण है कि देश के वर्तमान प्रधानमंत्री जब भी विदेश यात्रा पर जाते है तो उन्हें यह सुनने को मिलता है कि वे गांधी के देश से आये है. इन्होंने कहा कि महात्मा गांधी पर गर्व है कोंग्रेस पार्टी पर गर्व है.

पढ़ें देश की वर्तमान स्थिति पर बादल पत्रलेख ने क्या कहा

वहीं बादल पत्रलेख ने वर्तमान देश की राजनीतिक हालात पर बोलते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि गांधी जी के रास्ते पर चलकर राजनीति को भटकने नही देंगे. जितना संघर्ष करना होगा उतना संघर्ष राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में सड़क से सदन जो उचित होगा जोरदार आंदोलन किया जाएगा. इन्होंने कहा कि संविधान को बदलने की जो साजिश विपक्षियों द्वारा किया जा रहा उसे सफल नही होने दिया जाएगा. संसद में हुए अंबेडकर जी के अपमान का बदला आज पूरा देश एक साथ देने के लिए कांग्रेस के साथ खड़ी है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:Jharkhand politicsMahatma GandhiBadal patrlekhCongressJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayDeogharDeoghar newsDeoghar news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.