☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में बढ़ने लगे डेंगू, चिकनगुनिया और जैपनीज इंसेफलाइटिस के मरीज़, पढ़िए खबर 

झारखंड में बढ़ने लगे डेंगू, चिकनगुनिया और जैपनीज इंसेफलाइटिस के मरीज़, पढ़िए खबर 

रांची (RANCHI): राज्यभर में बारिश थमते ही मच्छर  का प्रकोप बढ़ने लगा. डेंगू और चिकनगुनिया के साथ-साथ अब जैपनीज इंसेफ्लाइटिस के मरीज भी मिलने लगे हैं. सितंबर महीने में राज्य के 17 जिलो में इससे जुड़े मरीजों की पुष्टी हो चुकी है. जिसमें 12 जिलों में डेंगू के 8 जिलों में चिकनगुनिया, और  9 जिलों में जैपनीज इंसेफलाइटिस के मरीज मिल चुके हैं. मरीजों में सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हैं. सितंबर महीने में राज्य के नौ जिलों में मस्तिष्क ज्वर के 22 मरीज मिले. जिसमें 15 मरीजों की उम्र 15 वर्ष से भी कम है. जिसमें 10 ऐसे मरीज हैं जिनकी उम्र 10वर्ष से भी कम के हैं. एक बच्चे की उम्र महज 8 महीना है. 

 जैपनीज इंसेफलाइटिस के 3मरीज मिल चुके 

राज्य के 9 जिलों में मिले जैपनीज इंसेफलाइटिस के मरीजों में सबसे अधिक 7 मरीज पूर्वी सिंहभूम के है, जबकि डेंगू और चिकनगुनिया के सबसे अधिक मरीज रांची से मिले हैं. रांची में डेंगू के 20, चिकनगुनिया के 13, जैपनीज इंसेफलाइटिस के 3मरीज मिल चुके हैं.10 अक्टूबर को बेडो में एक साथ डेंगू के 6 मरीज की पुष्टि हुई थी. सदर अस्पताल के सिविल सर्जन के मुताबिक फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. 10अक्टूबर के बाद एक भी मरीज नहीं मिले हैं.

जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाने का दिया निर्देश 

स्वास्थ विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर महीने में राज्य के बारह जिलों में डेंगू के 41, 8 जिलों में चिकनगुनिया के 24 और 9 जिलों में जिलों में जापानीज इंसेफ्लाइटिस   के 22 मरीज मिल चुके हैं. राज्य में  मच्छर जनित रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए IDSP के स्टेट सर्विलेंस ऑफिसर डॉ राकेश दयाल ने सभी प्रभावित जिलों के सिविल सर्जन को मरीजों की तुरंत पहचान कर उन का उपचार सुनिश्चित करने और एहतियात  उपाय करने का निर्देश दिया है. सभी जिलों में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन करने और जिला अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड बनाने के लिए कहा है सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल फीवर के मरीज का सर्वे कर लाइन लिस्टिंग करने के  साथ ही सभी संभावित मरीजों के सैंपल को कलेक्ट कर रिम्स, पीएमसीएच, एमजीएम में टेस्ट कराने का निर्देश दिया है.

Published at:18 Oct 2022 12:33 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.