✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: विपक्ष का सरकार पर हमला, कहा हेमन्त सोरेन चलवा रहे गोली

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:00:26 PM

रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो गया है. सत्र का आज पहला दिन है, पहले दिन ही राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर विपक्ष सदन के बाहर सीढ़ी पर प्रदर्शन करने लगा. इस दौरान हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. साथ ही सुभाष मुंडा की हत्या की CBI जांच की मांग की है. विपक्ष नेता अपने हाथ में पोस्टर लेकर आदिवासी की हत्यारी, ब्लात्कारी गद्दी छोड़ो के नारे लगा रहे है. 

बालू पत्थर बेचने में लगी है सरकार

इस दौरान विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि सरकार का विधि व्यवस्था ठीक करने में कोई ध्यान नहीं है. सरकार सिर्फ बालू पत्थर बेचने में लगी है. इस सरकार में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. राज्य की विधि व्यवस्था चरमरा गई है, हर जगह अपराधी और माफिया सक्रिय है. हेमन्त सरकार में लूट मची हुई है.

वहीं राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि जब राज्य की राजधानी में अपराधी दिन दहाड़े गोली चला रहे हैं. इससे साफ साबित होता है कि राज्य में विधी व्यवस्था किस कगर है. इस समय राज्य में क्या हालत है ये किसी से छुपा नहीं है. दूसरी और राज सिंहा ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ कोयला की लूट करने में लगी है. इस सरकार में सुरक्षा की उम्मीद ही नहीं है. सरकार ट्रांसफ़र पोस्टिंग में लगी है.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:Demonstration of the opposition on the stairs of the assemblysaid Hemant Soren is firingविधानसभा के सीढ़ी पर विपक्ष का प्रदर्शनझारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरूमॉनसून सत्र में विपक्ष का प्रदर्शनjharkhand newsjharkhand vidhansabha newsranchi news update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.