✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची विश्वविद्यालय का नाम बदलने की उठी मांग, अबुआ अधिकार मंच ने सौंपा पत्र

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:00:48 PM

रांची(RANCHI): रांची विश्वविद्यालय का नाम बदलने को लेकर अबुआ अधिकार मंच ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार सिन्हा को एक मांग पत्र सौंपा. पत्र में विश्वविद्यालय का नाम झारखंड के महान शिक्षाविद, समाज सुधारक और आदिवासी संस्कृति के संरक्षक, पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा के नाम पर रखने की मांग की गई है. मंच का कहना है कि पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा का योगदान शिक्षा, साहित्य, समाज सुधार, राजनीति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में अतुलनीय रहा है. उनके नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण करना झारखंड राज्य की सांस्कृतिक और शैक्षिक पहचान को और मजबूती देगा.

इस दौरान अबुआ अधिकार मंच का नेतृत्व कर रहे अभिषेक शुक्ला ने कहा कि, ‘राज्य के विभिन्न संगठनों, संस्थाओं, बुद्धिजीवियों और छात्रों द्वारा लंबे समय से इसे लेकर मांग उठाई जा रही है. विश्वविद्यालय का नाम बदलने का यह कदम झारखंड की सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिक पहचान को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा."

मांगपत्र में मंच ने कुलपति से आग्रह किया है कि वे इस प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लें और इसे अमल में लाने की प्रक्रिया शुरू करें. वहीं, मच के इस मांग को लेकर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगी.

मांग पत्र सौंपने वाले में मुख्य रूप से बिपन कुमार यादव, विक्रम यादव, विशाल कुमार यादव, दलमानी यादव, मनजीत कुमार, अंकित, मनोज कुमार, नेयाज अली, साहिल कुमार, सुमित कुमार, आकाश नयन, अनुज के अलावा कई अन्य सदस्य मौजूद थे.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटरांची विश्वविद्यालयअबुआ अधिकार मंचपद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडाJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateRanchi UniversityAbu Adhikar ManchPadmashree Dr. Ramdayal Munda

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.