✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रेल मंत्री से मिले संजय सेठ- रांची से लखनऊ, बनारस, जयपुर और ऋषिकेश के लिए ट्रेन चलाने की रखी मांग

BY -
Shahroz Quamar
Shahroz Quamar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:40:22 AM

रांची (RANCHI): रांची सांसद संजय सेठ ने रांची से लखनऊ, बनारस, जयपुर और ऋषिकेश के लिए ट्रेन चलाने की मांग की है. इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट में बदलाव का भी आग्रह सरकार से किया है. उन्होंने इस संबंध में आज दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की. कहा कि ने  ट्रेन संख्या 12825/ 12826 झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (जो आनंद विहार तक जाती है) उसे जयपुर तक चलाने का आग्रह किया.

झारखंड से लखनऊ जाने के लिए अभी कोई ट्रेन रांची से नहीं

सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि झारखंड से लखनऊ जाने के लिए अभी कोई ट्रेन रांची से नहीं है. कोरोना शुरु होने से पहले वाराणसी ट्रेन जाती थी, परंतु अभी इसका परिचालन बंद है. रांची वाराणसी महुआडीह एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित करते हुए (लोहरदगा टोरी लाइन) से करते हुए सप्ताह में 2 दिन इसका विस्तार लखनऊ तक किया जाए. इससे लोहरदगा टोरी नई लाइन का उपयोग भी होगा साथ ही लोहरदगा, गुमला, जिले के साथ-साथ डाल्टनगंज, गढ़वा, टोरी के हजारों यात्रियों को इसकी सुविधा प्राप्त होगी.

रांची चोपन एक्सप्रेस को प्रयागराज तक किया जाए

संजय सेठ ने आग्रह किया कि रांची से विंध्याचल दर्शन करने के लिए काफी संख्या में भक्त रांची से विंध्याचल जाते हैं. यात्री की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 18632/18632 रांची चोपन एक्सप्रेस का विस्तार चोपन के बाद भाया सोनभद्र, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, होकर प्रयागराज तक किया जाए. अभी यह ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलती है. कम से कम 3 दिन रांची से प्रयागराज तक यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिल पाएगी. गोरखपुर जाने के लिए रांची से मात्र एक ट्रेन है ट्रेन संख्या 15027  मौर्य एक्सप्रेस, जो सप्ताह में प्रतिदिन चलती है. इसके लंबे रूट  होने के कारण यात्रियों को 23/ 24 घंटे का सफर तय करना पड़ता है. ट्रेन संख्या 18611/18612 रांची  वाराणसी महुआडीह एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन करते हुए लोहरदगा टोरी लाइन से सप्ताह में 2 दिन गोरखपुर तक चलाया जाए जिसे ग्रामीण क्षेत्र लोहरदगा, गुमला ,सहित आसपास के ग्रामीणों को भी इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा.

रांची से वेल्लोर CMC जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि

सांसद सेठ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना उत्तराखंड में ऋषिकेश कर्णप्रयाग 327 किलोमीटर की लंबी महात्वाकांक्षी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य की शुरुआत बहुत ही सुखद है. इसके निर्माण से करोड़ों तीर्थयात्री आसानी से उत्तराखंड की पवित्र गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, और केदारनाथ, की यात्रा कर सकेंगे. झारखंड भी हिल स्टेशन के साथ-साथ धार्मिक स्थल होने के कारण झारखंड सहित देश विदेश से पर्यटक यहां आते हैं. उत्तराखंड एक एडवेंचर स्पोर्ट्स का केंद्र भी रहा है, जिसके कारण यहां के युवा की पहली पसंद है. साथ ही यहां के बहुत सारे लोग उत्तराखंड में काम करने जाते हैं खासकर तीर्थ यात्रियों को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार ,ऋषिकेश, केदारनाथ ,के दर्शन हेतु जनता के सुविधा को ध्यान में रखते हुए रांची से योग नगरी ऋषिकेश के लिए सप्ताह में एक दिन नई ट्रेन चलाने की दिशा में पहल करें. वहीं कहा कि इलाज हेतु रांची से वेल्लोर CMC जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है, इसलिए हटिया से बिल्लूपुरम ट्रेन को सप्ताह में 7 दिन चलाने की मांग भी सांसद ने रेल मंत्री से की है. रेल मंत्री ने गंभीरता पूर्वक इनकी बातों को सुना और उन्होंने आश्वस्त किया कि इन सभी विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.