✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में केन्द्रीय विश्वविद्यालय व पुल निर्माण कराने की मांग, ग्रामीणों ने मंत्री को सौंपा मांग पत्र

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:48:43 AM

पलामू(PALAMU): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान पलामू जिले के मोहम्मदगंज पहुंचे. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री से केन्द्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कराने व गवर्नर रोड कोयल नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कराने की मांग की. इसके लिए ग्रामीणों ने मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा. मांग पत्र में कहा गया है कि, मोहम्मदगंज में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोले जाने से पलामू-गढ़वा जिले के अलावा राज्य के सीमावर्ती बिहार राज्य के रोहतास, औरंगाबाद, छतीसगढ़ और उत्तरप्रदेश के भी छात्र-छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा का लाभ मिल सकता है. साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण से पिछड़े पलामू जिले को विकास की प्रगति को एक नया आयाम मिलेगा.

साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि मोहम्मदगंज जपला मुख्य पथ में कोयल नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण जनहित में अतिआवश्यक है. उक्त पुल का निर्माण हो जाने से गढ़वा जिले के कांडी श्रीनगर और पाण्डुका बिहार के बीच सोन नदी में बन रहे पुल का सीधा जुड़ाव मात्र 14 से 15 किमी पर मोहम्मदगंज डेहरी औरंगाबाद पथ से हो जाएगा.  क्योंकि, मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन गढ़वा जिले के मझिआंव, कांडी, भवनाथपुर, केतार सहित सोन नदी से सटे बिहार राज्य के रोहतास जिले के गांव के ग्रामीणों का रेलहेड है. इस पुल का निर्माण हो जाने से इसका सीधा लाभ ग्रामीणों को होगा. साथ ही बड़े वाहनों के लिए भी परिचालन सुगम हो जाएगा.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटपलामूपलामू न्यूजकेंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्रीकेंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगनकेन्द्रीय विश्वविद्यालयपुल निर्माणदौरापलामू दौरारांचीरांची न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdatePalamuPalamu NewsUnion Minister of State for Information and BroadcastingUnion Minister of State for Information and Broadcasting L. MuruganCentral UniversityBridge ConstructionTourPalamu TourRanchiRanchi News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.