✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में एयरपोर्ट की मांग तेज, ढुलू महतो ने 24 अप्रैल को भव्य आंदोलन और पदयात्रा का किया ऐलान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 23, 2026, 4:39:58 PM

धनबाद (DHANBAD): धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है.इस संबंध में गुरुवार को सांसद ढुलू महतो ने प्रेस वार्ता कर 24 अप्रैल को बड़े स्तर पर आंदोलन और पदयात्रा की घोषणा की. उन्होंने बताया कि इस आंदोलन में हजारों लोग शामिल होंगे और राज्य सरकार से एयरपोर्ट निर्माण को लेकर जवाब मांगा जाएगा. 

 24 अप्रैल को भव्य आंदोलन और पदयात्रा का ऐलान

पदयात्रा रणधीर स्टेडियम से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक तक जाएगी.सांसद ने कहा कि वे लंबे समय से धनबाद में एयरपोर्ट की मांग उठा रहे है और केंद्र सरकार के स्तर पर भी पहल की गई है, लेकिन राज्य सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है.इसी कारण अब तक एयरपोर्ट का निर्माण शुरू नहीं हो सका है.

धनबाद में भी जल्द एयरपोर्ट का निर्माण संभव

उन्होंने कहा कि धनबाद कोयले की राजधानी के रूप में जाना जाता है और यहां उद्योग, व्यापार व शोध से जुड़े लोग आते है. ऐसे में एयरपोर्ट बनने से जिले के विकास को गति मिलेगी.सांसद ने यह भी कहा कि अगर राज्य सरकार सहयोग करे और जमीन उपलब्ध कराए, तो धनबाद में भी जल्द एयरपोर्ट का निर्माण संभव है. इसी मांग को लेकर अब जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जा रहा है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhanbad mp dhullu mahatodhanbad airport demanddhanbad airportkaisa hai dhanbad airportdulu mahato mp dhanbadairport in dhanbaddhanbad airport newsno airport in dhanbaddhanbad airport closedhanbad airport issuedhanbad ka airportdhanbad airport statementdhullu mahato newsdhanbad airport modi jidhanbad airport latest newsdhanbad airport ka videodhanbad airport flightsmp dhullu mahato#dhullu mahatobarwadda dhanbad airportdhanbad mp dhulludhanbad glider airport

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.