✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ के प्यादापुर में खेत से डिलीवरी बॉय का शव बरामद, इलाके में सनसनी

BY - Priyanka Kumari CE

Published at: 07 Mar 2026 12:41 PM (IST)

पाकुड़ के प्यादापुर में खेत से डिलीवरी बॉय का शव बरामद, इलाके में सनसनी

पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर स्थित एक खेत में शनिवार को एक डिलीवरी बॉय का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.जानकारी के अनुसार सुबह कुछ लोग खेत के रास्ते से गुजर रहे थे.इसी दौरान उनकी नजर ताड़ के पेड़ के नीचे पड़े एक युवक के शव पर पड़ी.शव देखते ही लोगों में घबराहट फैल गई और देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी.सूचना मिलते ही नगर थाना में पदस्थापित एएसआई मनदीप मेहता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

मामले की जांच कर रही है पुलिस

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृत युवक की पहचान मनोहर मंडल के रूप में हुई है, जो हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि वह डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था.पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.

पढें मामले पर पुलिस ने क्या कहा 

इस दौरान मौके से एक पुड़िया में पाउडर जैसा संदिग्ध पदार्थ भी बरामद हुआ है, जिससे जहर होने की आशंका जताई जा रही है.एएसआई मनदीप मेहता ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही युवक के परिजनों का पता लगाने और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट: विकास कुमार

Tags:pakur news todaypakur today newspakuria news todaypakur murder news todaysp news pakur todaypakur newsnews todaydc pakur newstoday newsmaheshpur news todaynews today livepakur protest todaybreaking news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.