☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 G20 को लेकर रांची पहुंच रहे डेलिगेट्स, पतरातु लेक रिजॉर्ट का भी करेंगे भ्रमण, सुविधा और सुरक्षा की तैयारी पूरी

 G20 को लेकर रांची पहुंच रहे डेलिगेट्स, पतरातु लेक रिजॉर्ट का भी करेंगे भ्रमण, सुविधा और सुरक्षा की तैयारी पूरी

पतरातू (PATRATU) : रामगढ़ एसपी पियूष पांडे और उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा लगातार पतरातु लेक रिजॉर्ट में आने वाले डेलिगट्स के सुरक्षा और सुविधा का मुआयना कर रहे हैं. इस संदर्भ में एसपी पीयूष पांडे ने कहा कि सिक्योरिटी के लिहाज से हर तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं. पतरातु लेक रिजॉर्ट के सभी गेट में सुरक्षा प्रहरियों की तैनाती होगी. अन्य सुरक्षा एजेंसियों से भी हमारी बातें हो रही हैं. आगामी 3 मार्च को कहीं किसी तरह की चुक की संभावना नहीं है. प्रशासन अपनी ओर से सुरक्षा और सुविधाओं के हर इंतजाम को बड़ी ही बारीकी से एग्जामिन कर रहे हैं. उस दिन पतरातु लेक रिसॉर्ट की ओर आने वाली सभी सड़कों के ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा. वहीं उपायुक्त माधवी मिश्रा ने भी हर पहलू को बड़ी ही बारीकी से देखते हुए हर तरह के इंतजामात का मुआयना की.

गौरव की बात

वहीं मौके पर एसपी के साथ मौजूद डॉक्टर अरुण ने कहा कि 3 मार्च को G-20 सम्मिट के लिए विदेशों से आ रहे डेलिगेट्स का पतरातू में आना इस की गौरव गाथा और विकास के पथ की गवाह बनेगी पतरातू की धरती. उक्त बातें पतरातू के जाने-माने चिकित्सक एवं पर्यावरणविद् डॉ अरुण ने कही. उन्होंने आगे कहा कि इतने बड़े इवेंट की हमारा भारतवर्ष अध्यक्षता कर रही है और उसका एक इवेंट पतरातू की धरती पर होना हम पतरातू वासियों के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि इस तरह के इवेंट्स होने से क्षेत्र के चहुमुखी विकास होने की पूर्ण आशा होती है.

क्या है G-20 Summit

बता दें कि राज्य की राजधानी रांची में गुरुवार को जी-20 की बैठक होनी है. यह बैठक रांची के रेडिसन ब्लू होटल में होगी. इसमें कई देशों के 20 और भारत के 1 प्रतिनिधि सहित अन्य देशों से जुड़े करीब 60 लोग इस बैठक में शामिल होंगे. विभिन्न देशों से आए डेलिगेट्स इस बैठक के दौरान स्वास्थ्य, पर्यावरण, इंपोर्ट एक्सपोर्ट और सिक्योरिटी के मुद्दों पर चर्चा करेंगे. बीते दिन यानि मंगलवार को ब्राज़ील के डॉक्टर फेलिप सिल्वा बेल्लूसी के रांची पहुंचे. रांची राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची किशोर कौशल ने होटल रेडिसन ब्लू में ब्राजील के प्रतिनिधि का स्वागत किया. उपायुक्त द्वारा प्रतिनियुक्त Liasion officer को अपने कार्य और दायित्व का बेहतर तरीके से निर्वहन करते हुए डेलीगेट का अच्छी तरह से ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है. वहीं G-20 Summit में भाग लेने के लिए G-20 देशों के और भी डेलिगेट्स और MEA & DST Officials बुधवार को भी रांची पधारेंगे. होटल रेडिसन ब्लू और चाणक्य बीएनआर में इन सभी के आवासन की व्यवस्था की गई है.

रिपोर्ट : जयंत कुमार, रामगढ़

Published at:01 Mar 2023 10:49 AM (IST)
Tags:Delegates reaching Ranchi for G20Patratu Lake Resortpreparations for convenience and securityg 20 summitg 20जी 20g 20 trickabout g 20g 20 nationsg 20 summit 2023g 20 summit newsg 20 suumit liveg 20 summit placeg 20 summit indiag 20 शिखर सम्मेलन20 agra delegatesg 20 summit in indiag 20 suumit in indiag 20 summit in ranchig 20 summit 2023 indiag 20 summit in lucknowg 20 summit preparationsg20g-20g20 2023g20 meetg20 liveg20 newsias 2023g20 balig20 modig20 upscindia g20
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.