✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद की टुंडी में अपराधियों की शिकस्त -हेलमेट की मार से बैकफुट पर आए लुटेरे

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:26:27 AM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद की टुंडी में मंगलवार को अपराधी शिकस्त खा गए.  ग्रामीणों की दिलेरी के आगे उनकी एक नहीं चली और वह पकड़ में आ गए.  पकड़ में आने के बाद उनकी कुटाई भी हुई.  यह तो अच्छा रहा कि समय पर पुलिस पहुंच गई और अपने कब्जे में ले लिया.  वैसे धनबाद के लोग लुटेरों की करतूत से तंग आ गए है.  ना घर में कोई सुरक्षित है, ना दुकान में महफूज और न हीं सड़क पर.  मंगलवार को टुंडी में इसको लेकर भी ग्रामीण गुस्से में थे. टुंडी  के प्रतापपुर चरक पथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ठेठाटांड के पास रिकवरी एजेंट से लूटने का प्रयास कर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने  पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए अपराधियों के पास से  एक लोडेड देशी कट्टा  व बाइक बरामद हुए है. 

रिकवरी एजेंट को लूटने का किया था प्रयास 

 मिडलैंड माइक्रोफिन  लिमिटेड कंपनी के रिकवरी एजेंट बासुदेव महतो ने बताया कि  वह  करमाटांड गांव के आसपास इलाके से कर्ई महिला समूहों से लगभग अस्सी हजार रुपए लेकर लौट रहे थे.  इसी बीच ठेठाटांड स्कूल के पास दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर उनकी  बाइक को रोक दिया. रुपए से भरे बैग  को छिनने का प्रयास किया.लेकिन वह  पूरी तत्परता के साथ साहस दिखाते हुए विरोध करने लगे. एक अपराधी ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी. लेकिन  निशाना चुक गया. इस दौरान वह  अपनी हेलमेट से पिस्तौल पकड़े अपराधी को जोर से मारा,फिर  पिस्तौल गिर गई.  वह  शोर मचाते हुए भागने लगे.  ग्रामीणों ने फोन से यह बात पूर्णाडीह गांव को दी.  जहां  पिंटु यादव अपने साथी गौतम कुमार,अजय कुमार,लिलेश्वर आदि के साथ खड़े थे.  जैसे ही अपराधी  वहां से भागने का प्रयास करने लगे  सभी ने एकजुट होकर अपराधियों को ललकारा.  इस दौरान पिस्तौल दिखा रहे अपराधी के  हाथ से  पिंटु यादव ने पिस्तौल छीन ली  और  उसे धर दबोचा.  जबकि दुसरा साथी को भी आगे जाकर गांव वालो ने पकड़ लिया.  सूचना मिलने पर टुंडी थानेदार अनिल कुजूर व अनि शिवनारायण कुमार पहुंचे और दोनों को टुंडी थाने ले आये. तीन अपराधी भागने में सफल रहे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadtundicrimeluterepolice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.