✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अमित शाह के आगमन को लेकर दीपक प्रकाश चाईबासा रवाना, पहले पहुंचे जमशेदपुर 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:37:56 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश चाईबासा जाने के क्रम में मंगलवार को जमशेदपुर परिसदन पहुंचे. यहां भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चाईबासा आगमन को लेकर भी उन्होंने पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए. बता दें कि सात जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाईबासा दौरे पर पहुंचेंगे.

विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री

चाईबासा में सात जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होना है. उनके आगमन को लेकर पार्टी के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान अमित शाह एक विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा जुट गई है. मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी चाईबासा के लिए रवाना हुए. इससे पूर्व उन्होंने जमशेदपुर सदन में तमाम भाजपा नेताओं से मुलाक़ात की. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के इस जन सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा पूर्ण रूप से तैयार है. वैसे कहीं न कहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा आगामी वर्ष के लोकसभा चुनाव के तैयारियों की शुरुआत भी मानी जा सकती है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:CONGRESS JHARKHANDdeepak prakash jharkhand congressamit shah jharkhand visitjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.