✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: हेमंत सोरेन की बेल याचिका पर फैसला सुरक्षित, दोनों पक्षों में हुई लंबी बहस

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:19:56 AM

रांची(RANCHI):जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में लंबी बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. यह पूरी सुनवाई न्यायमूर्ति रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत में हुई है. बहस के दौरान ईडी के अधिवक्ता एस वी राजू ने ईडी का पक्ष रखा तो वहीं कोर्ट में हेमंत सोरेन का पक्ष वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने रखा है. बहस के दौरान कोर्ट में ईडी के अधिवक्ता ने बताया कि हेमंत सोरेन के इशारे पर ही ईडी के अधिकारियों पर केस किया गया है. हेमंत सोरेन इस जमीन घोटाले के बड़े किरदार है. वहीं हेमंत सोरेन की ओर से बहस कर रही अधिवक्ता मीनाक्षी ने ईडी की दलील को बे बुनियाद बताया. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

बता दे कि जमीन घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद 31 जनवरी को  गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद 14 दिनों तक ईडी ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी.अब इस मामले में ईडी ने चार्ज शीट भी दाखिल कर दिया है. अब देखना होगा की कोर्ट का फैसला क्या आता है.              

Tags:hemant sorenhemant soren newsjharkhand cm hemant sorenhemant soren edcm hemant sorenhemant soren arresthemant soren jharkhandhemant soren latest newscm hemant soren newshemant soren today newsjharkhand hemant sorenhemant soren cmhemant soren missinghemant soren arrestedkalpana sorenjharkhand hemant soren newshemant soren on edchampai sorenhemant soren bail newsjharkand cm hemant sorenhemat soren ed newshemant soren bail

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.