रांची(RANCHI): भाजपा विधायक दल नेता का इंतजार अभी दो दिन बढ़ सकता है.सदन बिना नेता प्रतिपक्ष के पिछले तीन वर्षों से चल रहा है.उम्मीद है कि अब 2023 मॉनसून सत्र के बीच में भाजपा विधायक दल के नेता की घोषणा की जाए.विधायक दल के नेता के चयन को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक पर सभी की सहमति बन गई है.अब नाम की घोषणा दिल्ली से हो सकती है.
बता दे कि पिछले कई दिनों से विधायक दल नेता के रेस में बिरंचि नारायण,अनंत ओझा,cp सिंह और जेपी पटेल में बने हुए है.लेकिन बिरंचि नारायण या जेपी पटेल के नाम की घोषणा हो सकती है.
पिछले तीन वर्षों से सदन बिना नेता प्रतिपक्ष के चल रहा है.जिसे लेकर विपक्ष हमेशा सरकार पर सवाल उठा रहा था.यह मामला कोर्ट में गया जहां से जल्द नेता प्रतिपक्ष विपक्षी बनाने का आदेश दिया.अब जल्द ही उस नाम की घोषणा होगी.
रिपोर्ट. समिर हुसैन
