☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 किशोरों को धनबाद से मैथन कुछ इस ढंग से  खींच कर ले गई मौत, एक की लाश मिली, अन्य की खोज जारी

 किशोरों को धनबाद से मैथन कुछ इस ढंग से  खींच कर ले गई मौत, एक की लाश मिली, अन्य की खोज जारी

 धनबाद(DHANBAD) : मैथन घूमने गए किशोरों  के दल के छात्र अगर सही समय पर हल्ला करते, घर वालों को सूचित करते तो इतनी बड़ी घटना से बचा जा सकता था. इस बीच पता चला है कि गुरुवार की सुबह एक छात्र का शव बाहर निकाल लिया गया है. अन्य की खोजबीन जारी है. धनबाद से करीब आधा दर्जन किशोरो की टोली मैथन गई थी. फिर तो उन्हें नहाने की बात दिमाग में आई. उसके बाद तो एक के बाद एक तीन छात्र डूब  गए. फिर तो साथ गए बच्चे घबड़ा गए. और चुपचाप धनबाद लौट आये. घटना बुधवार की शाम की बताई गई है.

 घर वालों को जब इसका पता चला तो  मैथन पहुंचे. उसके बाद तो कोहराम मच गया.  देर रात तक लड़कों का पता नहीं चल सका था.  जानकारी निकाल कर आई है कि धनबाद के लड़कों का दल बुधवार की दोपहर मैथन डैम घूमने पहुंचा था. सभी दोस्त डैम के नीचे हिस्सा तीन टावर के समीप नहाने के लिए उतर गए.  इसी दौरान एक-एक कर तीन किशोर डूब गए. जबकि बचे तीन किशोर डर के मारे बिना कुछ बताएं वापस घर चले गए.  

जब युवक नहीं घर पहुंचे तो बाकी लड़कों से पूछताछ की गई. पहले तो तीनों युवक कुछ भी नहीं बता रहे थे, लेकिन बाद में एक युवक ने बताया कि वह लोग मैथन डैम घूमने गए थे. नहाने के दौरान तीन डूब गए है. तब जाकर धनबाद से लोग मैथन डैम पहुंचे. तब तक रात हो गई थी. अंधेरा होने के कारण खोजबीन में सफलता नहीं मिली.  तीनों किशोर नवीं और दसवीं के छात्र बताये जा रहे है. इस घटना से धनबाद से लेकर मैथन तक कोहराम मच गया है.

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  

Published at:21 Nov 2024 12:20 PM (IST)
Tags:DhanbadMaithaKishorSathiDube
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.