✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दांत तोड़ने पर मिली मौत! सरायकेला में पुलिस ने किया हत्या मामले का खुलासा, आरोपी को भेजा जेल  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:55:09 PM

सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले की आरआईटी पुलिस  ने एक मर्डर मामले का खुलासा किया है. जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आपको बताएं कि 17 नवंबर को आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी स्थित क्वार्टर में सूरज महानंद उर्फ गोलू की हत्या कर दी थी. और शव को झाड़ियों में छुपाने के उदेश्य से फेंक दिया था.

दांत तोड़ने पर मिली मौत की सजा

वहीं आरोपी सुजीत मुखी उर्फ त्रिशूल ने पुलिस को बताया कि गम्हरिया नारायणपुर सारण टोला निवासी सूरज महानंद से उसकी एक साल पहले मारपीट हुई थी, जिसमे सूरज महानंद ने मुक्का मारकर उसके दांत को तोड़ दिया था, इसी के विरोध में उसने इस हत्या को अंजाम दिया.

साजिश के तहत बुलाकर हुई हत्या

वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुजीत ने साजिश के तहत सूरज को बुलाया और धारदार चाकू से उसका गला रेत दिया. जिसमें उसकी मौत हो गई. जिसकी प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई थी, पुलिस ने एक टीम गठित कर इस मामले पर छानबीन शुरु की, जिसमें पुलिस ने हत्या के आरोपी सुजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.वहीं आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

Tags:murder case in Seraikelamurder case in jharkhandmurder case newsDeath due to broken teethPolice revealed murder caserit policerevealed murder caserit police revealed murder casesarikela policerit thanasent accused to jailcrime news jamshedpurcrime news sarikelacrime news jharkhandjharkhand news todayjharkhand newssarikela murder newssaraikela news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.