✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : तेज़ रफ्तार का कहर , हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौ'त

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:53:58 AM

जमशेदपुर (JAMSEDPUR): शहर में सड़क हादसे का सिलसिला जारी है. तेज रफ्तार का कहर आए-दिन लोगों को मौत के घाट उतार रहा है. ताजा मामला NH-33 के झाबरी के पास का है. यहां हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 33 को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझा कर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें:

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौ'त, एक बच्चा घा'यल

खेत में काम कर वापस लौट रहा था युवक

जानकारी के अनुसाक मृतक खेत का काम कर अपने घर वापस लौट रहा था. तभी तेज गति से आ रही हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद लोगों ने आक्रोश में घंटो सड़क जाम कर दिया. स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर लोग काफी देर तक भी सड़क किनारे बैठे रहे.

झारखंड और भारत में क्या है आंकड़ा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी। जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.