☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पुरानी रंजिश को लेकर लोयाबाद थाने के चौकीदार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

पुरानी रंजिश को लेकर लोयाबाद थाने के चौकीदार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

धनबाद (DHANBAAD) : देशभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी. लोगों की सुरक्षा को लेकर खास ध्यान दिया गया था. मगर तमाम सुरक्षा और व्यवस्था के बावजूद एक चौकीदार पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है. जो लोग जनता की सुरक्षा कर रहे हैं वो लोग खुद सुरक्षित नहीं है. मामला धनबाद के लोयाबाद थाने का है. जहां रात 8:00 बजे चौकीदार रामजी पासवान पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया गया. इस घटना में चौकीदार की स्तिथि गंभीर बताई जा रही है. 

जानिए पूरी घटना 

चौकीदार रामजी पासवान अपने लोयाबाद थाने के चौकीदार अपने घर के पास चौहरमल बाबा मंदिर के पास  बैठे  हुए थे. इसी दौरान अपराधियों ने धारदार हथियार से मारकर चौकीदार पर हमला किया है.  जिससे रामजी पासवान की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन फानन में धनबाद के अशर्फी हस्पताल लाया गया. जहां उनकी स्थिति को देखते हुए असर्फी अस्पताल लेने से मना कर दिया फिर उसके बाद परिजनों ने उसे धनबाद के एसएनएमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की माने तो चौकीदार की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है.  होश आने पर ही कुछ कहा जा सकता है.

Published at:16 Aug 2023 11:59 AM (IST)
Tags:Loyabad policewatchman of Loyabad policeDHANBAADPOLICEJHARKHANDPOLICEJHARKHANDNEWSTHENEWSPOST
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.