✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नवनिर्वाचित पार्षद पर जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो से कुचलने का लगाया आरोप

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 2, 2026, 6:27:20 PM

रांची(RANCHI): नगर निगम के वार्ड 25 की नवनिर्वाचित पार्षद ने अपने और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार व्यक्ति ने पार्षद पति और मौजूद समर्थकों को कुचलने की कोशिश की. इस घटना का कथित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए देखा जा सकता है.

आरोप के अनुसार, स्कॉर्पियो चालक ने कई लोगों को टक्कर मारने का प्रयास किया. घटना के बाद जब वह वहां से भागने लगा, तो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है, हालांकि वाहन मालिक अब तक गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है.  पार्षद की ओर से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है. साथ ही एक बुलेट सवार युवक पर भी रेकी करने का संदेह जताया गया है. इस मामले में पार्षद पति ने अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पार्षद ने यह भी दावा किया है कि चुनाव प्रचार के दौरान भी उनके साथ मारपीट की घटना हो चुकी है.

 

Tags:Deadly attack on newly elected counciloraccused of being crushed by ScorpioNewly elected councilor of Ward 25accidntranchiranchipaarshadpaarshad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.