✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: जेलर पर जानलेवा हमला, अपराधियो ने की तीन राउंड फा'यरिंग

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:42:49 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): राज्य में आजकल लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. अपराधियों में पुलिस-प्रशासन का कोई डर नहीं रहा. इस अपराध की घटनाओं से गिरिडीह भी अछूता नहीं है. मामला गिरिडीह सेंट्रल जेल का है. बुधवार को गिरिडीह सेंट्रल जेल के जेलर प्रमोद कुमार पर दो अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली चला दी और फरार हो गए. घटना दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है. जब जेलर प्रमोद कुमार अपने व्हाइट रंग के सूमो गाड़ी से जेल से कोर्ट जा रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर दो अज्ञात हमलावरों ने डांडीडीह पुल के समीप एक के बाद एक कर तीन राउंड फायरिंग की. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

गाड़ी में लगी तीनों गोली

जानकारी के अनुसार जेलर की गाड़ी में उनके ड्राइवर के साथ दो और लोगो के होने की बात सामने आई है. एक के बाद एक तीन राउंड फायरिंग की घटना में तीनो गोली जेलर प्रमोद कुमार के सरकारी सूमो में लगा है. गाड़ी में लगे तीनो गोली के निशान भी साफ तौर पर दिख रहा था. इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम के साथ कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और जांच में जुट गए हैं. फिलहाल साफ नही हुआ है कि एक बाइक पर सवार दोनो अपराधी किस ओर फरार हुए हैं. वहीं घटनास्थल के समीप लगे कई दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.