✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बढ़ी एडमिशन कराने की डेडलाइन, अब इस दिन तक जमा कर सकते हैं आवेदन

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:16:20 PM

रांची (RANCHI): झारखंड के अभिभावकों के लिए एक खुशखबरी है. अगर आप अभी तक अपने बच्चों के एडमिशन के लिए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आवेदन नहीं दे पाएं हैं तो फिर अब टेंशन की कोई बात नहीं है. आवेदन जमा करने के लिए अब आपके पास अब और 9 दिनों का समय है. क्योंकि, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत चल रहे विद्यालयों में आवेदन जमा करने की तारीख को और बढ़ा दिया गया है. अब आवेदन 20 फरवरी तक अभिभावक जमा कर सकते हैं. पहले आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी तय की गई थी लेकिन इसे अब और दस दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. जिससे अभिभावक अब 20 फरवरी तक आवेदन जमा कर सकते हैं.

बता दें कि, स्कूलों में बच्चों के एडमिशन के लिए जिलास्तरीय चयन समिति द्वारा 1 मार्च, 2025 को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा के लिए JCERT द्वारा प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे. जिसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन के लिए बच्चों का चयन होगा. पहली मेरिट लिस्ट 10 मार्च को निकाली जाएगी.

शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 1 से संचालित होने वाले विद्यालयों में कक्षा 1 में बच्चों का एडमिशन लिया जाएगा. कक्षा 6 से 12 वाले सचूलों में कक्षा 6 में व कक्षा 9 से 12 वाले स्कूलों में कक्षा 9 में बच्चों का एडमिशन लिया जाएगा. वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में कुल स्वीकृत 75 सीटों में से 25 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा.

वहीं, नर्सरी और क्लास 1 के भी बच्चों के एडमिशन के लिए भई दिशा निर्देश जारी किया गया है. क्लास 1 और नर्सरी के बच्चों को प्राथमिकता तभी दी जाएगी जब उनका घर 2 किमी के अंदर होगा. साथ ही स्कूल आने और घर जाने की व्यवस्था अभिभावक को खुद से सुनिश्चित करना होगा और उनकी सुरक्षा को देखते हुए शपथ पत्र देना होगा तब जाकर ही उनके बच्चों को नामांकन में प्राथमिकता दी जाएगी.

झारखंड में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत संचालित स्कूलों में 16 हजार से ज्यादा रिक्त सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. राज्य में इस वक्त 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चल रहे हैं, लेकिन जल्द ही इसकी संख्या बढ़कर 4 हजार होने वाली है. हेमंत सरकार इसके लिए योजना बना रही है. CBSE पैटर्न पर चलने वाली इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास के अलावा कंप्यूटर लैब, मैथ्स लैब और साइंस लैब की भी सुविधा है. लाइब्रेरी के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेल-कूद के लिए भी अच्छी व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है.

 

Tags:jharkhand cm school of excellencecm school of excellence jharkhandcm school of excellenceschool of excellence jharkhandschool of excellencejharkhand newsjharkhandcm school of excellence me admission process kya haicm school of excellence chatracm school of excellence applycm school of excellence girlscm school of excellence barhi hazaribagh#cm school of excellence jharkhandcm hemant soren start school of excellenceschool of excellence in jharkhandझारखंडझारखंड समाचारझारखंड अपडेटसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंसप्रवेश की समय सीमानामांकन प्रक्रियासीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस रांचीझारखंड सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंससीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस झारखंडस्कूल ऑफ एक्सीलेंस झारखंडस्कूल ऑफ एक्सीलेंसझारखंडसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में प्रवेश प्रक्रिया क्या हैसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चतरासीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस आवेदनसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरही हजारीबाग#सीएम स्कूल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में स्कूल ऑफ एक्सीलेंसस्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत कीJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateCM School of ExcellenceAdmission DeadlineEnrollment ProcessCM School of Excellence Ranchijharkhand cm school of excellence

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.