धनबाद(DHANBAD): एसीबी ने धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले में 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र सोमवार को दाखिल किया है. यह आरोप पत्र निगरानी न्यायालय धनबाद में दाखिल किया गया है.
धनबाद जिला के मौजा धनबाद ,मनई टांड़ और दुहा तांड क्षेत्र में रिंग रोड निर्माण के लिए भू अर्जन में मुआवजा बांटने में भारी अनियमित का आरोप है.
बता दें कि 9 जनवरी 2026 को सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. आरोप के मुताबिक तत्कालीन भू अर्जन पदाधिकारी और अन्य कर्मियों ने बिचौलियों और फर्जी दावेदारों की मिलीभगत से वास्तविक हकदारों के बजाय दूसरे को भुगतान कर दिया था.