✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झरिया के डिगवाडीह आउटसोर्सिंग डंप से बरामद हुआ शव,हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 13, 2026, 11:59:04 AM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के झरिया में उस समय अफरा तफरी मच गई जब जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगवाडीह कांटा घर के समीप आउटसोर्सिंग डंप में सोमवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे.मृतक की पहचान जेलगोड़ा 7 नंबर खपड़ाधौड़ा निवासी 45 वर्षीय गुड़ु शेख के रूप में हुई है.

हत्या की आशंका

 स्थानीय लोगों के अनुसार गुड़ु शेख का इस तरह सुनसान स्थान पर शव मिलना कई सवाल खड़े करता है.लोगों ने आशंका जताई है कि यह मामला हत्या का हो सकता है.स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि इलाके में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होती है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद आंदोलन की रूप रेखा तय की जाएगी.

लोगों में आक्रोश

सूचना मिलने के बाद जोड़ापोखर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस की मौजूदगी में भी लोगों का आक्रोश देखने को मिला.इस संबंध में थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि डंप क्षेत्र से एक शव बरामद किया गया है जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए है.प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Dead body recovered from Jharia's Digwadih outsourcing dumpDead body recovered from Jharia's DigwadihDead body recovered from Jhariajhariya news todaydhanbad ki khabardhanbad news todaytaja khabar dhanbadjhariya ki khabarjharkiya shava baramad khabardhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.