☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साइबर अपराधी को खदेड़ते बराकर नदी में डूबे पुलिस जवान की 65 घंटे के बाद मिली लाश, लोकल गोताखोरों को मिली कामयाबी 

साइबर अपराधी को खदेड़ते बराकर नदी में डूबे पुलिस जवान की 65 घंटे के बाद मिली लाश, लोकल गोताखोरों को मिली कामयाबी 

धनबाद(DHANBAD): टुंडी के बराकर नदी में साइबर अपराधी को खदेड़ते डूबे पुलिस जवान का शव लगभग 65 घंटे के बाद रविवार को स्थानीय गोताखोरों ने ढूंढ निकाला. एनडीआरफ की टीम नहीं ढूंढ़ पाई लेकिन स्थानीय गोताखोरों ने हिम्मत दिखाई और शव को ढूंढ निकाला. पुलिस जवान के नदी में डूबने के बाद लगातार खोजने के अलग-अलग तरह से प्रयास किए जा रहे थे. एनडीआरएफ की  टीम पहुंची हुई थी. वह भी खोजने के काम में लगी हुई थी .लेकिन अंतत सफलता स्थानीय गोताखोरों को मिली.

18 जनवरी को धनबाद साइबर पुलिस को जानकारी मिली की टुंडी के जंगल में बैठकर साइबर अपराधी ठगी का काम कर रहे हैं. इसी सूचना पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने साइबर अपराधियों की घेराबंदी की, लेकिन एक साइबर अपराधी वहां से भागने लगा. भाग कर वह सीधे नदी में कूद गया. पीछे-पीछे पुलिस के जवान भागे. साइबर अपराधी को पकड़ने के लिए दो जवान नदी में कूद गए. एक तो तैर कर निकल गया, लेकिन दूसरा जवान संदीप मंडल नदी में ही फंस गया. उसके बाद से ही उसे खोजने की कोशिश की जा रही थी. अंततः जवान की लाश मिली.

 रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Published at:22 Jan 2024 12:39 PM (IST)
Tags:jharkhand newsdhanbad newscyber criminalsdhanbad policecyber criminal in dhanbad
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.