✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लापता युवक का शव कुएं से बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:30:30 AM

बोकारो(BOKARO): जिले के पेटरवार थानाक्षेत्र अंतर्गत ओरदाना ग्राम में सोमवार को एक युवक का शव कुए में तैरता हुआ मिला है. शव की पहचान थाना क्षेत्र के ओरदाना निवासी ओम प्रकाश शर्मा उर्फ विक्की ( 25  वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश शर्मा बीते शनिवार की शाम से ही घर से गायब था. इस मामले पर परिजनों के द्वारा पेटरवार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसके बाद परिजन और  पेटरवार पुलिस के द्वारा काफी खोजबीन की जा रही थी. खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं लगाया जा सका था.सोमवार को लोगों ने कुए में तैरता हुआ एक शव देखा. इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई. वंही शव के शिनाख्त होने के पश्चात पुलिस ने शव को तेनुघाट पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

तनाव में था युवक

थानाप्रभारी के अनुसार परिजनों ने बताया था कि ओमप्रकाश पढ़ाई में काफी तेज था.पिछले लाकडाउन के समय से ही घर पर था. घर पर वह काफी तनावग्रस्त रहता था. परिजनों को यह अंदेशा था कि इस तनाव में शायद कहीं वह कुछ कर न ले,और सोमवार को परिजनों का अंदेशा सच साबित हो गया.इस संबंध में पेटरबार थानाप्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी. बताया कि प्रथम द्रष्टया प्रतीत होता है कि युवक की मौत पानी मे डूबने से हुई है, फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

रिपोर्ट: संजय कुमार

Tags:PoliceBokaro PoliceGomiya PoliceNews Update gomiya BOkaroBokaro newsdead body found from well

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.