✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: डोभा में मिला चंदन सिंह का शव, परिजन ने जताई हत्या की आशंका, कई मामलों में जेल जा चुका था चंदन

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:37:42 PM

दुमका (DUMKA): दुमका  के नगर थाना क्षेत्र के कडहलबिल नीम टोला में डोभा में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया. मृतक की पहचान शिव पहाड़ मुहल्ला निवासी चंदन सिंह के रूप में हुई. करीब आधा दर्जन मामलों में वह जेल जा चुका था. नगर थाना की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम घर में पहुंचा दिया है. शनिवार को शव का पोस्टर्माटम कराया जाएगा. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. देर शाम तक कांड को लेकर परिजन की ओर से बयान दर्ज नहीं कराया जा सका था.

सुबह 9 बजे चंदन के मोबाइल पर किसी ने किया था फोन

मृतक के भाई विवेक सिंह ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे चंदन के मोबाइल पर किसी का फोन आया. इसके बाद वह जल्द आने की बात कहकर निकल गया. दोपहर को उसे फोन कर बताया कि चंदन नीम टोला में शराब पीने के बाद गाली गलौज कर रहा है. उसे समझा दीजिए. काम में व्यस्त होने की वजह से उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया. शाम करीब छह बजे एक आदमी ने आकर बताया कि चंदन का शव नाले में पड़ा हुआ है. जाकर देखा तो भाई का शव मुंह के बल नाले में थोड़े पानी के बीच पड़ा हुआ था. सिर से खून बह रहा था. भाई ने बताया कि पहले चंदन को शराब पिलाकर नशे में कर दिया गया. इसके बाद सिर पर प्रहार कर नाले में फेंक दिया. कहा कि अगर स्वयं गिरा होता तो पैर में चप्पल नहीं होती और चेहरे पर ही चोट का निशान होता. परन्तु चेहरे के अलावा सिर के पीछे भी गहरी चोट है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उसकी गिरने से मौत हुई है या फिर हत्या के बाद शव को फेंक दिया गया है.

शातिर अपराधी था चंदन

पुलिस सूत्रों की माने तो चंदन शातिर अपराधी था. वह हत्या समेत कई छोटी मोटी वारदातों में जेल जा चुका है. उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है. करीब आठ साल पहले वाटर पार्क में एक युवक की हत्या में जेल गया था. करीब पांच साल पहले शिवपहाड़ में घोड़ा अस्पताल के सामने सिपाही को चाकू मार दिया था. उसने अब तक कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है, इसका ब्यौरा तैयार किया जा रहा है. इस बाबत नगर थाना प्रभारी अमित लकड़ा का कहना है कि चंदन सुबह ही घर से निकला था और शाम को उसका शव बरामद हुआ. परिजनों ने हत्या की शंका व्यक्त की है, उसी आधार पर अनुसंधान किया जाएगा. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaynews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhand today newsbreaking newsjharkhand breaking newsjharkhandranchi newsjharkhand latest newstop newsnewslatest newsdumka newsdumka breaking newsdumka latest newsdumka trending newsdumka police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.