✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू: मेदिनीनगर के महुआ पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 4:28:37 PM

मेदिनीनगर (Medininagar): पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान जोगनी पहाड़ निवासी उमेश राम के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार संजय कुमार शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सोया था. सुबह उसकी लाश घर से कुछ दूरी पर बेलहरा-लोमड़ीडीह कच्चे रास्ते के किनारे महुआ पेड़ के नीचे पड़ी मिली. शव के गर्दन में गमछा लगा हुआ था.

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि अपराधियों ने संजय की हत्या कर शव को इस तरह छोड़ा ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे. घटना की सूचना पर पांडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Tags:Medininagar dead body newsPalamu murder suspicion casePandu police investigation JharkhandMahua tree body found IndiaSanjay Kumar death case Palamususpected murder Jharkhand newsBelhara village crime newsrural Jharkhand homicide caseMMCCH postmortem report newsdead body found roadside India news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.