☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ससुराल गए युवक का तालाब से मिला शव, 2 दिन से था लापता

ससुराल गए युवक का तालाब से मिला शव, 2 दिन से था लापता

पलामू(PALAMU): जिला मुख्यालय मेदिनीनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर सेमरताड़ गांव के रैनीबांध तालाब से एक युवक का शव रविवार को बरामद किया गया. युवक की पहचान कुंड मोहल्ला निवासी स्वर्गीय जवाहर चंद्रवंशी के पुत्र अमित कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है. अमित का ससुराल तालाब से सटे इलाके में था. वह ससुराल में ही आया था, लेकिन 2 दिनों से उसका कोई अता-पता नहीं चल रहा था. स्थानीय लोगों ने उसका शव तालाब में तैरते देखा.

तालाब में शव देखे जाने के बाद चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस की शुरुआती जांच में युवक की मौत पानी में डूबने से बताया गया है. शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेज दिया है. छानबीन में यह भी सामने आया है कि मृतक शराब का आदी था. अक्सर नशे में ही रहा करता था. संभवत नशे की हालत में तालाब में गिरने के कारण उसकी मौत हुई है.

2 दिन पहले आया था ससुराल

युवक दो दिन पहले ससुराल सेमरताड़ आया था. परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव तालाब में डालने का आरोप लगाया है. तीन साल पहले अमित ने चैनपुर थाना क्षेत्र के  सेमरटांड़ की रीमा के साथ लव मैरेज किया था. मृतक के चाचा नन्हक राम ने बताया कि अमित की पत्नी ससुराल में बहुत कम रहती थी. नैहर से कभी कभार आती थी. दो माह पहले आई थी, लेकिन लड़ाई झगड़ा कर एक दिन में ही चली गई थी. उसी को लाने के लिए अमित गया हुआ था. रविवार की सुबह उसकी पत्नी ने ही फोन कर बताया कि तालाब में डूबने से मौत हो गई है. अमित की मौत के बाद उसके ससुराल का कोई भी व्यक्ति न हॉस्पिटल पंहुचा ना ही घर. अमित की सास और पत्नी ने उसे मारने के बाद तालाब में फेंक दिया.

चैनपुर थाना प्रभारी उदय गुप्ता का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया मामला तालाब में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

रिपोर्ट:जफर हुसैन,पलामू   

Published at:16 Oct 2022 06:59 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.