✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव, जानिए क्या है पूरा मामला

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 24, 2024,
Updated: 8:01 PM

सरायकेला(Saraikela): सरायकेला जिला के कांड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरा गांव से कुछ दुर जांगीबाग जंगल में एक युवक का शव बरामत हुआ है. बता दें कि मृतक समीर मंडल (26) की बॉडी पलाश के पेड़ में कपड़े के सहारे लटकी हुई थी. वहीं इसकी जानकारी तब मिली जब कुछ ग्रामीण अपने काम पर जंगल के रास्ते जा रहें थे. तब उन्होंने युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा और तुंरत इसकी सुचना पुलिस को दी. वहीं सुबह-सुबह समीर मंडल का शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ेल गई है. साथ ही ग्रामीण डरे सहमें नजर आ रहे हैं.

युवक को कई बार मल चुकी थी जान से मारने की धमकी

मृतक समीर मंडल के बड़े भाई प्रकाश मंडल ने जानकारी देते हुए यह बताया कि गांव के कुछ युवक के साथ समीर मंडल की जमीनी विवाद चल रही थी. जिसको लेकर कई बार आपसी लड़ाई भी हुई थी. उन्होंने बताया कि इसी विवाद को लेकर कुछ युवक द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी. साथ ही मृतक के भाई ने युवक की हत्या की आशंका जताई है.

पुलिस की रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी अंजनी कुमार अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है. शव को आगे की प्रकिया के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है .हालांकि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह  पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा.

Tags:jharkhand crime newsjharkhand newscrime newshindi newslatest newsjharkhand crimetop newsbihar jharkhand newsbihar crime newsbreaking newsbihar newsnewscrime news jharkhandjharkhand news in hindijharkhandranchi newscrime in jharkhandranchi crime newsjharkhand policejharkhand news livejharkhand news todayjharkhand latest newsnews 18 bihar jharkhandcrime news in hindinews in hindi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.