☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BREAKING: रांची में एक कमरे से संदिग्ध स्थिति में युवक- युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

BREAKING: रांची में एक कमरे से संदिग्ध स्थिति में युवक- युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रांची(RANCHI): रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में डबल सुसाइड का मामला सामने आया. थाना क्षेत्र के चिरौंदी स्थित एक घर मे एक युवक और युवती का शव बरामद किया गया है. युवक फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला है जबकि युवती मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा मिला है. मामले की जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.

गुमला की रहने वाली है युवती ,युवक की पहचान नहीं

जिस कमरे से युवक और युवती का शव बरामद किया गया है वह अंदर से बंद है. मृतकों में युवती की पहचान गुमला की रहने वाली अन्नू टोप्पो के रूप में हुई है. आशंका जताई जा रही है की दोनों युवक और युवती प्रेमी प्रेमिका है और दोनों के बीच बुधवार की रात में किसी मामले को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद युवक ने युवती को मार डाला और फिर खुद सुसाइड कर लिया.

मकान मालिक ने दी जानकारी

मृतक युवती रंजन सोरेन नाम के व्यक्ति के घर में बतौर किरायेदार पिछले चार महीने से रह रही थी. युवती एक प्राइवेट कंपनी में काम किया करती थी. गुरुवार की सुबह जब दस बजे के बाद भी युवती अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तब मकानमालिक उसे देखने गए तो कमरे का दरवाजा बंद था,खिड़की से देखने पर दोनो के शव दिखाई दिया ,जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस मौके पर जांच में जुटी हुई है. एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि  तमाम तरह के सबूत इकट्ठा किया जा सके.

 

Published at: 12 Oct 2023 01:13 PM (IST)
Tags:jharkhandranchi breaking newscrime newsranchi policeDead body recovered from room

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.