✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कुएं से नाबालिग का शव बरामद,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जानें कैसे हुआ हादसा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:14:30 AM

गिरिडीह(GIRIDIH):गिरीडीह जिले के बेंगाबाद थाना अंतर्गत सोनवाद गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब कुएं में एक नाबालिक बच्ची गिर गई. जब इसकी सूचना पूरे गांव में फैली, तब लोग बच्ची को बचाने के लिए आये, लेकिन जब ग्रामीणों ने कुएं से नाबालिक को निकाला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. क्योंकि ज्यादा देर पानी में रहने की वजह से नाबालिक की मौत हो चुकी थी.

कुएं से नाबालिग का शव बरामद

घटना की सूचना पर मृत के माता-पिता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है .वहीं इस घटना से गांव में मातम छाया हुआ है .ग्रामीणों के अनुसार इस घटना को देखते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया. और तहकीकात शुरू कर दी है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 लोगों के अनुसार मॉर्निंग वॉक करने गई नाबालिक  सुबह ही घर से निकली थी, लेकिन दोपहर तक घर नहीं पहुंचने पर माता-पिता ने अलग-अलग क्षेत्र में खोजा. इसी बीच ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना अरविंद सिंह को दी, जिसके बाद शव की पहचान हुई.

रिपोर्ट-दिनेश कुमार

Tags:Dead body of a minor recovered from the wellthe family members are in bad condition after cryingknow how the accident happeneDead body of a minorrecovered from the wellbad condition after crying

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.