✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पतरातू में बहे 5 लोगों में 2 और लोगों का शव बरामद, एक अभी भी लापता  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:00:31 AM

रामगढ़(RAMGARH): पतरातू में नलकारी नदी में बहे पांच लोगों में से दो और लोगों के शव को आज निकाल लिया गया है. दो लोगों का शव पिछले दिन ही नदी के किनारे मिला था. अभी भी एक व्यक्ति लापता है. एनडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है.   

5 लोग कार में थे बहे

बता दें कि राज्य के कई इलाकों में हुए भारी बारिश से कई जगह पेड़ गिर गए तो तालाबों और नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई. इससे कई जगह दुर्घटनाएं भी हुई. सबसे बुरी खबर पतरातू से आई, जहां नलकारी नदी में एक कार बह गई. इसमें करीब 5 लोगों के सवार होने की सूचना है. इसमें दो लोगों का शव शनिवार को ही मिला था. बाकी लोगों की तलाश की जा रही थी. पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद ले रही थी. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को भी तलाशी अभियान में लगाया गया.  

इन लोगों के मिले शव

आज मिले दोनों शवों की पहचान देवाशीष रोबिन तिग्गा और के रूप में हुई. वहीं विवेक गौरव की खोजबीन जारी है. मौके पर पतरातू सीओ शिव शंकर पांडे, पतरातू थाना प्रभारी गौतम कुमार और बासल थाना के एसआई सब मौजूद हैं. देवाशीष रोबिन तिग्गा का शव बासल थाना क्षेत्र हरिहरपुर पुल नलकारी के पास मिला है. इसके पहले पिछले दिन एक युवती स्नेह स्मृति और युवक सुमित कुमार का शव बरामद किया गया था.  

रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.