✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लापता अवैध शराब कारोबारी का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच किया जाम

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 12:10:30 AM

पलामू (PALAMU): पीपरा थाना क्षेत्र के सिरनीया जंगल के उत्तर पश्चिम दिशा में महुलनीया धरतीथान जंगल के ढोढ़ा में सोमवार को 50 वर्षीय विजय यादव नामक व्यक्ति का शव पाया गया है. मृतक हरिहरगंज थाना के ढाब कला गांव का रहने वाला है. उनका शव घर से करीब 9 किलोमीटर दूर घने जंगल के बीच से बरामद हुआ है. यहां से बिहार राज्य के टंडवा थाना के सिमरिया जंगल का क्षेत्र महज 3 किलोमीटर दूर है.

बाइक और मोबाइल लेकर फरार हुआ अपराधी

जंगल में शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा संभावना जताई जा रही है कि बाइक से आ रहे विजय यादव को रास्ता पर ही टांगी से काटकर हत्या की है. साथ ही शव को घसीट कर पास के ढोढ़ा में फेंक दिया. उसकी बाइक और मोबाइल लेकर अपराधी फरार हो गए.

शनिवार दोपहर से लापता था मृतक

बता दें कि मृतक शनिवार की दोपहर से लापता था. परिजन उसे आसपास के क्षेत्र में तलाश कर रहे थे. इस दौरान सोमवार की सुबह लकड़ी काटने गए, कुछ लोग जंगल में तेज दुर्गंध आने और खून से सना हुआ गमछा पड़ा होने की बात बतायी. इसके बाद ग्रामीणों ने उक्त स्थान पर ढोढ़ा झाड़ी के बीच शव पाया. शव से थोड़ी दूर पर मृतक के बाइक का नंबर प्लेट, लुकिंग ग्लास, प्लास्टिक का जार, प्लास्टिक का बोरा और कुल्हाड़ी का डंडा पाया गया है.

अवैध शराब का काम करते थे मृतक

घटना के संबंध में मृतक का पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि उसके पिता शनिवार के दोपहर करीब 12 बजे रामनगर स्थित एक रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे. लेकिन वे वापस नहीं आए. बताया कि उसके पिता पहले अवैध शराब का काम करते थे. पिछले वर्ष इसी जंगल में करीब 8-10 लोग उनके मारने की नियत से धावा बोला था. लेकिन उस समय वह किसी तरह जान बचाकर भाग गए थे. वही घटना की सूचना मिलने पर पीपरा व हरिहरगंज के थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच 98 को ढाब गांव के पास जाम कर दिया है. परिजन और ग्रामीण हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग कर रहे हैं. पुलिस आंदोलनकारी परिजन व ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है.

रिपोर्ट: ज़फर हुसैन, पलामू

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.